हाथ-पैर बांधकर मासूम बच्चे को छत से उलटा लटका कर पीटा, नहीं पसीजा भाई का दिल

मेरठ। मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक युवक मासूम बच्चे को छत से उलटा लटका कर उसके साथ मारपीट कर रहा है। इस दौरान बच्चे रहम की गुहार लगा रहा है लेकिन उस पर पिटाई कर रहे युवक को तरस नहीं आ रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

beating an innocent child By accused

वायरल वीडियो मेरठ के थाना रोहटा के कैथवाड़ी गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में बच्चे की पिटाई करने वाला युवक ममेरा भाई बताया जा रहा है। बता दें कि मासूम बच्चों के हिस्से की जमीन को हथियाने के लिए आरोपी युवक बच्चे का उत्पीड़न कर रहा है। जानकारी के अनुसार बच्चे के माता पिता की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। बच्चे के माता पिता जड़ोदा गांव के रहने वाले थे। उनकी मौत के बाद उनके दो बच्चों को सोनू अपने पास ले आया था। तब से वह उनकी देखभाल कर रहा है।

आरोप है कि बच्चों को यहां लाने के बाद आरोपी सोनू उनसे घर के काम कराने लगा, जब काम में कोई गलती होती तो वह उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर उनकी पिटाई करता है। वायरल हो रहे वीडियो में छत से उलटा लटका मासूम रो रोकर गिड़गिड़ा रहा है। गला सूखने की बात कहकर पानी मांग रहा है लेकिन उसकी पिटाई कर रहे युवक को उस पर रहम नहीं आ रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला को मासूम भाभी कहकर बचाने की गुहार लगा रहा है लेकिन यह महिला भी उसका बचाव नहीं कर रही है।

इस मामले में एसपी देहात अविनाश पांडेय के निर्देश पर एसओ रोहटा ने मौके पर जाकर जांच की। जिसके बाद आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ ने बताया कि अनिल को बंधक बनाने और 75 जुवेनाइल एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+