चाची को पसंद नहीं था भतीजी का चाचा के पास रहना, मासूम को दी ऐसी खौफनाक मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। महिला ने अपनी 4 वर्षीय मासूम भतीजी का सिर्फ इसलिए गला दबाकर कत्ल कर डाला क्योंकि वह उसके पति की लाडली थी। वहशियाना तरीके से वारदात को अंजाम देते हुए आरोपी महिला ने बच्ची की लाश को बोरी में बंद करके घर की दुछत्ती में छिपा दिया। इसके बाद देर रात तक परिजनों और ग्रामीणों के साथ गांव में बच्ची को खोजने का नाटक करती रही। मासूम की लाश बरामद होने के बाद जब आरोपी महिला से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। उधर, घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। होली से पहले हुई इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।

मासूम भतीजी को बेहद प्यार करता था चाचा

मासूम भतीजी को बेहद प्यार करता था चाचा

दरअसल, इंचोली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में सुशील और लोकेश नाम के दो भाइयों का संयुक्त परिवार रहता है। बड़े भाई सुशील के दो बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, लोकेश अपने बड़े भाई सुशील की 4 साल की बेटी हिमानी से बहुत प्यार करता था और हिमानी अक्सर अपने चाचा के पास ही रहती थी। जून 2019 में लोकेश की शादी हुई तो उसकी पत्नी कंचन को अपने पति लोकेश और उसकी भतीजी हिमानी के बीच इतना प्यार रास नहीं आया। ग्रामीणों का आरोप है कि कंचन अक्सर मौका देखते ही हिमानी के साथ मारपीट करती थी।

अचानक घर से लापता हो गई मासूम

अचानक घर से लापता हो गई मासूम

शनिवार की शाम पांच बजे हिमानी एकाएक घर से लापता हो गई। देर रात तक परिजन और ग्रामीण बच्ची की तलाश में जुटे रहे। खुद कंचन भी परिवार के लोगों के साथ लापता हिमानी को तलाशने का नाटक करती रही। देर रात गांव में हर जगह तलाशने के बाद परिजनों ने अपने ही घर में बच्ची की तलाश शुरू की। जिसके बाद घर की दुछत्ती में एक बोरे के अंदर मासूम हिमानी की लाश मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, चाची ने बयां की कत्ल की कहानी

पुलिस ने किया गिरफ्तार, चाची ने बयां की कत्ल की कहानी

जानकारी के बाद पहुंची पुलिस और परिवार के लोगों ने कंचन के साथ सख्ती से पूछताछ की तो उसने बच्ची के कत्ल की कहानी बयान कर दी। कंचन ने बताया कि उसने ईर्ष्यावश हिमानी के हाथ पैर बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिसके बाद दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई और उसने बच्ची की लाश को बोरी में बंद करके दुछत्ती में छिपा दिया। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, होली के मौके पर हुई इस खौफनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+