Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Archana Gautam : बिकनी गर्ल के नाम से मशहूर इस मॉडल को कांग्रेस ने दिया टिकट, जानिए कहां से लड़ेंगी चुनाव

मेरठ, 13 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाएं हैं। प्रियंका गांधी ने नोएडा से पंखुड़ी पाठक को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, हस्तिनापुर से बिकनी गर्ल्स के नाम से मशहूर अर्चना गौतम को भी मैदान में उतारा है। अर्चना ने 2018 में मिस बिकनी का खिताब हासिल किया था।

कौन हैं अर्चना गौतम ?

कौन हैं अर्चना गौतम ?

अर्चना गौतम मूल रूप से यूपी के मेरठ की रहने वाली हैं। अर्चना का जन्म एक सितंबर 1995 को मेरठ में हुआ था। वह अभी 27 साल की हैं। अपने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर को पूरा करने के लिए अर्चना मुंबई में रहीं। मॉडलिंग करियर के दौरान 2014 में अर्चना को मिस यूपी के खिताब से सम्मानित किया गया था। अर्चना ने 2015 में बॉलीवुड में फ़िल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में अभिनय से शुरुआत की।

फिल्म हसीना पार्कर में भी एक्टिंग

फिल्म हसीना पार्कर में भी एक्टिंग


इससे पहले उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए प्रिंट और टेलीविजन पर विज्ञापनो में मॉडलिंग भी की। अर्चना ने फिल्म हसीना पार्कर और फिर फिल्म बरोट कंपनी में भी काम किया। वह जंक्शन वाराणसी फिल्म में आइटम सॉंन्ग के लिए कैमियो के रूप में दिखाई दी थीं। उन्होंने टी-सीरीज़ के लिए निर्देशक अपूर्व लाखिया के साथ एक संगीत वीडियो के लिए भी शूटिंग की है।

2018 में जीता मिस बिकिनी इंडिया का खिताब

2018 में जीता मिस बिकिनी इंडिया का खिताब

अर्चना गौतम ने मिस बिकिनी इंडिया 2018 का खिताब जीता और मिस बिकिनी यूनिवर्स 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। अर्चना ने मलेशिया में आयोजित मिस कॉसमॉस 2018 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और सब टाइटल मोस्ट टेलेंटेड 2018 का खिताब अपने नाम किया। अर्चना गौतम को 2 सितंबर 2018 को मुंबई में डॉ एस राधाकृष्णन मेमोरियल अवार्ड्स और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि के लिए 28 सितंबर 2018 को मुंबई और बैंगलोर में वुमन अचीवर्स अवॉर्ड मिला।

भूपेश बघेल ने ज्वॉइन करवाई थी कांग्रेस की सदस्यता

भूपेश बघेल ने ज्वॉइन करवाई थी कांग्रेस की सदस्यता

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अर्चना गौतम को पिछले नवंबर में कांग्रेस ज्वॉइन कराई थी। इसके बाद से अर्चना गौतम कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही थीं।

Recommended Video

    Swami Prasad Maurya ने BJP-RSS को बताया नाग, जानिए ऐसा क्यों कहा ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+