UP election 2022: RLD चीफ जयंत चौधरी ने किया सपा से गठबंधन का ऐलान, BJP-CM योगी पर साधा निशाना
मेरठ, 07 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मेरठ के दबथुआ में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की संयुक्त रैली आयोजित की गई है। इस रैली को परिवर्तन संदेश रैली का नाम दिया गया है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया है। जयंत चौधरी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज इसी मंच से मैं गठबंधन का ऐलान करता हूं, यह डबल इंजन की सरकार आएगी और प्रदेश को नए आयाम तक ले जाएगी। जयंत चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नौजवान नौकरी, तरक्की और विकास चाहते हैं, किसान न्याय चाहते हैं। ये ऐसी भीड़ नहीं है जो बुलाई गई हो, ये ट्रैक्टर लेकर खुद आए हैं। आज लोगों के बीच में हमनें गठबंधन का ऐलान किया है। हमें मिलकर 403 सीटें लड़नी हैं।

सीएम योगी और भाजपा पर साधा निशाना
जयंत चौधरी ने मंच से सीएम योगी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का देखा आपने क्या हाल है, बिजनौर में विधायक ने नारियल फोड़ा, सड़क टूट गई। किसानों पर वार हुआ, किसानों का अपमान हुआ, लेकिन भाजपा के किसी भी नेता की एक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं हुई। किसानों के मामले में भाजपा को दाढ़ी भी मुंडवानी पड़ी, नाक भी कटवानी पड़ी।
Recommended Video
बीजेपी में शामिल हुए नेता घोड़े से बने खच्चर: जयंत चौधरी
सीएम योगी पर हमला बोलते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि बीजेपी में कुछ नेता जब शामिल हुए तब घोड़े थे, और अब खच्चर बना दिया गए। उन्होंने कहा कि सीएम योगी औरंगजेब पर बात शुरू करते हैं और अंत में पलायन पर आ जाते हैं। पेपर दिला नहीं पाते, मजबूर होकर नौजवान दूसरे प्रदेश जाकर नौकरी ढूंढते हैं, योगी जी को ये पलायन नहीं दिखता। जयंत चौधरी ने कहा, 'जब हमारी सरकार बनेगी तो सबसे पहले मेरठ में किसानों के लिए एक स्मारक हम बनाएंगे, जिससे शहीद किसानों की कुर्बानी याद रखी जाए।'












Click it and Unblock the Notifications