मेरठ: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर तीन युवकों ने फेंका तेजाब, हालत गंभीर
मेरठ।
पूरे देश को हिला कर रख देने वाले दिल्ली गैंगरेप की घटना को सोमवार को एक साल हो गया। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग गैंगरेप पीडि़ता को श्रद्धाजंली दे रहे थे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा की जा रही थी। देश के जिम्मेदार पद बैठे नेताओं ने कल ही वादा किया था कि वो महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाएंगे। जिस वक्त ये वादे किये जा रहे थे उसी वक्त उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तीन मनचलों ने 17 साल की एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बुरी तरह से जख्मी छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की वजह अभी तक साफ नहीं है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के मुताबिक मवाना के गांव मीवा में रहने वाले राजेंद्र की बेटी राजनीता (17) मटौरा इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। सोमवार दोपहर लगभग एक बजे कालेज से परीक्षा देकर घर लौट रही थी। रास्ते में उसके गांव के ही तीन युवकों ने उस पर तेजाब उड़ेल दिया और भाग गए। छात्रा पर तेजाब डालने की वारदात से अफरातफरी मच गई। आरोपियों का पीछा किया गया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। छात्रा के परिजनों को सूचना दी गई और घायल छात्रा को मवाना सीएचसी लाया गया। छात्रा की गंभीर हालत देख सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मौके
पर मौजूद लोगों की मानें तो आरोपी हमलावर युवक जिनकी संख्या तीन थी, एक बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना के बाद वह इसी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। छात्रा का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि तेजाब से छात्रा का चेहरा काफी झुलस गया है। हालांकि उसकी आंखें बच गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा पर जो तेजाब डाला गया वह ज्यादा तेज नही था। संभवत: यह शौचालय में इस्तेमाल किया जाना वाला तेजाब था।











Click it and Unblock the Notifications