मेरठ: सेक्स वर्कर को प्यार में फंसाकर की शादी, 12 साल बाद 60 लाख लेकर हुआ फरार
मेरठ। लव जिहाद के मामले उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से लगातार सामने आ रहे है। तो वहीं, अब उसमें एक और प्रकरण जुड़ गया है। दरअसल, इस बार रेड लाइट एरिया की एक सेक्स वर्कर ने संप्रदाय विशेष के एक युवक पर खुद को प्रेमजाल में फंसाकर 12 साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि दानिश नाम के युवक ने सोनू बनकर पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी की और अब लाखों की संपत्ति बेचकर फरार हो गया।
Recommended Video

इज्जत की जिंदगी देने के दिखाए सुनहरे सपने
दरअसल, मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली युवती 12 साल पहले मेरठ के कबाड़ी बाजार रेड लाइट एरिया में सेक्स वर्कर का काम करती थी। महिला के मुताबिक, कोठे पर आने वाले सोनू नाम के शख्स से मोहब्बत हो गई। तो वहीं, सोनू ने रेड लाइट की गंदगी से बाहर निकाल कर समाज में इज्जत की जिंदगी देने के सुनहरे सपने दिखाए। इसके बाद उसने कोठा छोड़कर सोनू के साथ शादी कर ली। महिला के मुताबिक, कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि सोनू का असली नाम दानिश है और उसने अपना धर्म छिपाकर महिला से शादी की है। इसके बावजूद उसने सोनू को ही अपना जीवनसाथी मानकर पूरी तरह उसे अपना लिया।
खर्च कर दी जमा पूंजी, फिर हुआ फरार
12 साल तक दोनों साथ रहे। इस दौरान दोनों के दो बच्चे हुए। युवती का आरोप है कि दानिश ने उसका जयपुर का एक मकान और गहने बिकवा दिए। इसके बाद काफी समय तक युवती के पैसों से ही मौज मस्ती करता रहा। जिसके चलते युवती की जमा पूंजी 60 लाख की रकम धीरे-धीरे खर्च हो गई। आलम यह हुआ कि अब आकर युवती एक-एक पैसे को मोहताज हो गई। घर खर्च चलाने के लिए वह दानिश से पैसे मांगती तो दानिश कई-कई दिन के लिए गायब हो जाता था।
खुद को सऊदी आरब में बता रहा है आरोपी
बुधवार को पीड़िता भाजपा नेता गोपाल शर्मा और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले दानिश फिर से कहीं चला गया है। उसने कई बार दानिश के मोबाइल पर कॉल की, मगर वह खुद को सऊदी अरब में बता रहा है। थाने में रोती हुई पीड़िता ने पुलिस ने सवाल किया कि इन हालात में वह दोनों बच्चों को लेकर कहां जाए? उधर, भाजपा नेता गोपाल शर्मा ने इस पूरे प्रकरण के 'लव जिहाद' से जुड़ा होने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि महिला की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications