पार्टी कार्यकर्ताओं पर भड़के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, मंच पर फेंका माइक...बोले 'हमसे बड़े नेता हो...'
पार्टी कार्यकर्ताओं पर भड़के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, मंच पर फेंका माइक...बोले 'हमसे बड़े नेता हो...'
Sanjay Nishad: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद (Dr. Sanjay Nishad) ने शनिवार को मऊ में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक भड़क गए। इस दौरान संजय निषाद ने अपने हाथ में लिया हुआ माइक भी मंच पर फेंक दिया। हालांकि, बाद में वहां मौजूद अन्य नेताओं के मनाने के बाद वो मानें और दोबारा माइक हाथ में पकड़ा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को खूब फटकार लगाई।

दरअसल, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद शनिवार 15 अक्टूबर को मऊ जिले के हिंदी भवन सभागार में पहुंचे। इस दौरान वो कार्यकर्ताओं की मंडल स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। संजय निषाद के संबोधिन के दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ता उनकी बात न सुनकर आपस में ही बात करने लगे। जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह कार्यकर्ताओं पर नाराज हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय निषाद ने इस दौरान मंच से माइक भी फेंक दिया।
खबर के मुताबिक, जब संजय निषाद ने माइक फेंका तो वहां मौजूद किसी कार्यकर्ता ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कैबिनेट मंत्री की नाराजगी जाहिर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, 'अगर हमसे बड़े नेता हो तो बोलो, नहीं तो सुनो।' इस दौरान उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, 'दूसरे के इशारे पर चल रहे हो, बर्बाद हो जाओगे। समझ में नहीं आ रहा है।' इस कारण थोड़ी देर कार्यक्रम बाधित रहा।
बाद में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद मंत्री ने फिर से भाषण शुरू किया। बोले कि गलती से यहां कार्यक्रम लग गया, यहां बाढ़ हैं, यहां कार्यक्रम नहीं लगना चाहिए था। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार मछुआरों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 17 जातियों के आरक्षण के नाम पर सपा, बसपा व कांग्रेस पिछले तीस वर्षों से निषाद समाज के साथ छल कर रही हैं। अब भाजपा सरकार पूरे संविधान वाला आरक्षण इन जातियों को प्रदान करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications