प्रेमी ने नहीं की शादी तो प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर रच डाली ये खौफनाक साजिश

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में बीते गुरुवार को घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव में 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में लिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का है, जिसमें मृतक सोधन निषाद की प्रेमिका को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

मुखबिर ने दी पुलिस को सूचना

मुखबिर ने दी पुलिस को सूचना

बता दें कि पुलिस को मुखबिर की जरिए सूचना मिली थी की पकड़ी बुजुर्ग गांव में युवक की हत्या में लिप्त अभियुक्त थानीदास मोड़ के पास वाहन के इंतजार में खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक घोसी ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्तों को घेरा बनाकर रोका और पूछताछ की तो वह घबड़ाकर एकाएक खड़े हो गये। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम रविंद्र निषाद व महिला ने अपना नाम रिंकी बताया।

बीते गुरुवार को की थी हत्या

बीते गुरुवार को की थी हत्या

दोनों को हत्या के मामले में वांछित होने से अवगत कराते हुए पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाना घोसी की पुलिस टीम व स्वाट टीम मऊ द्वितीय की मदद से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा, एक खोखा कारतूस, एक अदद बुलेट व एक मोबाइल घटना में प्रयुक्त बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गुरुवार को घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव में एक 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

प्रेमिका को पति ने प्रेम संबंध के चलते छोड़ दिया था

प्रेमिका को पति ने प्रेम संबंध के चलते छोड़ दिया था

मृतक की पत्नी की ओर से रिंकी और उसके परिजनों द्वारा हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के खुलासे के लिए स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और पुलिस की टीम लगी हुई थी। गिरफ्तार किए गए युवक रविंद्र और महिला रिंकी दोनों भाई-बहन के पिता का नाम दरबारी निषाद है। रिंकी की शादी कुछ साल पहले हो चुकी थी, जो बाद में टूट गई। वहीं मृतक युवक की भी शादी हो गई थी लेकिन रिंकी उससे प्रेम करती थी, जिससे शादी करना चाहती थी

प्रेमिका ने शादीशुदा प्रेमी से साथ रखने को कहा

प्रेमिका ने शादीशुदा प्रेमी से साथ रखने को कहा

हालांकि ऐसा नहीं हो सका। जिसकी वजह से उसने अपने भाई की सहायता से उसकी हत्या कर दी। वहीं इस मामले में वकील गोपाल निषाद ने बताया कि दोनों पहले के प्रेमी प्रेमिका थे। करीब 7 सालो से, जिसके बाद बाद में लड़की की शादी कहीं और हो गई फिर लड़के की भी शादी कहीं और कर दी गई। लेकिन ससुराल पक्ष को जैसे ही प्रेम सबन्ध की बात सामने आई तो लड़की को ससुराल वालों ने छोड़ दिया। इसके बाद लडकी ने अब अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने लगी और कही की तुम्हारे कारण ये सब हुआ है इसलिए तुम हमको रखो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+