अमित शाह ने अखिलेश पर बोला हमला, कहा- 'पहले UP में होते थे दंगे, अब किसी में भी नहीं है दंगा करने की हिम्मत'

मऊ, 03 मार्च: छठे चरण के लिए उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में वोटिंग जारी है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए मऊ पहुंचे। इस दौरान अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। शाह ने कहा, 'अखिलेश बाबू आपके समय में मऊ में 7 महीने तक कर्फ्यू रहा था, यहां दंगे होते थे। 5 साल में किसी की एक भी दंगा करने की हिम्मत हुई।'

Recommended Video

    UP Election 2022: Mau, Azamagarh में Akhilesh Yadav पर जमकर बरसे Amit Shah | वनइंडिया हिंदी
    UP Elections 2022 Sixth Phase: Union Home Minister Amit Shah criticizes Akhilesh Yadav

    मऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश बाबू, आपके समय में मऊ में सात-सात महीने कर्फ्यू रहा था, दंगे होते थे। लेकिन भाजपा सरकार के पांच साल में एक भी दंगा करने की हिम्मत किसी में नहीं हुई। शाह ने जनता से पूछा क्या किसी में दंगा करने की हिम्मत हुई? उन्होंने कहा कि एक बार और भाजपा की सरकार बना दो, दंगा करने की किसी की हिम्मत नहीं होगी।

    शाह ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस ने पिछड़ा समाज के लिए कुछ नहीं किया। यूपी में 15 साल सपा-बसपा का शासन चला, प्रदेश में बिजली कभी भी 24 घंटे नहीं आती थी। पूरे उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बजली पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि आज अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी जेल में हैं। भाजपा की योगी सरकार ने माफियाओं को चुन-चुनकर प्रदेश से खदेड़ने का काम किया है। जात-पात में आकर अगर गलती से साइकिल की सवारी की, तो ये जेल में नहीं रहेंगे।

    छठे और सातवें चरण में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की जनता, 300 पार की लड़ाई लड़ेगी। शाह ने कहा कि पूरे प्रदेश में गाजियाबाद से लेकर मऊ तक मैं घूमते-घूमते हुए आया हूं। यूपी में पांच चारण के चुनाव समाप्त हो चुके हैं और छठे चरण का चुनाव आज चालू है। पांच चरण के चुनाव में भाजपा ने बहुमत प्राप्त कर लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+