मऊ: सपा नेता राजीव राय के घर इनकम टैक्स का छापा, समर्थकों ने किया हंगामा

मऊ: सपा नेता राजीव राय के घर इनकम टैक्स का छापा, समर्थकों ने किया हंगामा

मऊ, 18 दिसंबर: खबर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से है। यहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय के घर इनकम टैक्स विभाग ने शनिवार की सुबह छापा मारा। छापे की सूचना पर राजीव राय के समर्थक उनके घर के भार पहुंच गए और पुलिस व प्रदेश सराकर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राजीव राय के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

Mau: Income tax raid at samajwadi party leader Rajiv Rai house

बताया जा रहा है कि छापे की कार्रवाई के दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। ना तो कोई उन से मिल सकता है और ना ही वो किसी से मिल सकते है या बात कर सकते है। वहीं, छापे की सूचना जैसे ही राजीव राय के समर्थकों को लगी, वो राजीव राय के घर के बाहर जमा होने लगे। समर्थकों की भीड़ देखकर और पुलिस बल बुलाया गया है।

एएनआई न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए राजीव राय ने कहा, 'आयकर विभाग के लोग आए हैं। मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मेरा पास कोई अवैध पैसा नहीं है। लोगों की मदद करना भाजपा को पसंद नहीं आया। यह उसी का परिणाम है।' अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील करते हुए राजीव राय ने कहा आप कुछ भी करेंगे तो वीडियो बनाएंगे, एफआईआर कराएंगे, आपको बेवजह केस लड़ना पड़ेगा। कोई फायदा नहीं है, प्रक्रिया को शांती पूर्ण तरीके से पूरी करने दो।

तो वहीं, समाजवादी लोहिया के जिलाध्यक्ष व सभासद धीरज राजभर ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय का ये चुनावी कार्यालय है। वो कुछ दिन पहले यहां आए और चुनाव की तैयारियों में लगे हुए है। कहा आज अचानक सुबह किसी विभाग के लोग यहां अंदर मौजूद है। हम लोगों को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है और ना ही ये बताया जा रहा है किसी तरह की कार्रवाई अंदर चल रही है।

धीरज राजभर ने कहा कि अंदर से दरावाज बंद कर रखा है। इस सूचना पर राजीव राय के सर्मथक यहां (घर के बाहर) जुटने लगे है। पूछने पर कोई कुछ बताया नहीं रहा है। उन्होंने इसे सरकार की तनाशाही करार दिया। साथ ही कहा कि ये भाजपा सरकार हताशा और निराशा का ये कारण है कि प्रशासन अपनी मनमानी पर उतर आई। मीडिया से बात करते हुए बताया कि करीब दो घंटे से यह कार्रवाई चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+