सब्जी लेने बाजार गई थी पत्नी, वापस लौटी तो खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी लेखपाल पति की लाश
Mau news, मऊ। यूपी के मऊ जिले में सोमवार की शाम घर में घुसकर एक लेखपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

सब्जी लेने गई थी पत्नी, वापस लौटी तो...
मामला कोतवाली क्षेत्र के बुद्ध विहार कॉलोनी का है। नई बस्ती सहादतपुरा निवासी लेखपाल धीरज सिंह सदर तहसील में काम करते थे। मृतक लेखपाल की पत्नी रीता के अनुसार, जब उनके पति घर पर बैठे थे उसी वक्त प्रधान जी नाम का एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ आया। वह लोग बैठकर बातचीत करने लगे। इस दौरान वह सब्जी लेने के लिए घर से बाहर मार्केट की तरफ चली गई, लेकिन जब घर वापस लौटी तो लहूलुहान उनका शव फर्श पर पड़ा था। पत्नी का आरोप है कि उन्हीं लोगों ने लेखपाल की हत्या की है।

एसपी ने कहा- जल्द होगा खुलासा
घटना की जानकारी मिलते ही डीएम प्रकाश बिन्दू और पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सुरेन्द्र बहादुर के अनुसार, लेखपाल शराब, ठेकेदारी सहित कई काम करते थे। घटनास्थल पर कई गोलियों के खोखे मिले हैं। पुलिस टीमें हत्यारों की गिरफ्तारी करने में जुट गई हैं। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications