मऊ: युवक के पेट में चाकू मार फरार हुईं दो लड़कियां, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दो युवतियां एक युवक के पेट में चाकू मारकर फरार हो गईं। घायल युवक जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। चीख पुकार सुनकर पास के लोगों ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

 girl killed young man in mau

घर पर मिलने आई थी दो लड़कियां

मामला हलधरपुर थाना क्षेत्र के थलईपुर का है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मधुबन राजकुमार भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि मरुखा मझौली ग्राम के अशोक से मिलने के लिए 2 लड़कियां उसके घर गई थी। अशोक के नहीं मिलने पर वापस आ रही थीं, जिसके बाद अशोक को सूचना मिली कि उसके घर कोई दो युवतियां आई हैं।

चाकू मार फरार हुईं लड़कियां

अशोक उनसे मिलने के लिए जब रास्ते में ही पहुंचा था तो दो दोनों युवतियां मिल गईं। एक ने चाकू निकालकर अशोक को मार दिया और फरार हो गई। अशोक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख पुकार सुनकर लोग घायल अशोक को अस्पताल ले ही जा रहे थे कि रास्ते मे अशोक की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+