Ghosi By Election: अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया, कहा- भरोसा तोड़ने वालों को सबक सिखाएगी जनता

Ghosi By Election: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के दौरान भाजपा और सपा दोनों पार्टियों द्वारा पूरी ताकत झोंक दी गई है। मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि चुनाव में जीतकर जनता का भरोसा तोड़ने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। घोसी।विधानसभा की जनता ऐसे लोगों को सबक जरूर सिखाएगी। पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि 'इनसे ज्यादा झूठ बोलने वाली कोई पार्टी नहीं है, जो लोग लाल किले से झूठ बोलते हों, लखनऊ से झूठ बोलते हों।

Akhilesh Yadav

मालूम हो कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को दोपहर में हेलीकॉप्टर से घोसी विधानसभा में पहुंचे। घोसी के कोपागंज में स्थित बापू इंटर कालेज में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि घोसी उपचुनाव में भाजपा का कोई ऐसा मंत्री नहीं है जो यहां ना आया हो।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री यहां आ रहे हैं और घूम घूम कर प्रचार कर रहे हैं लेकिन किसानों को लेकर कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसने की आय दोगुनी हो गई है? आगे उन्होंने कहा कि इंजन छोड़कर भागने वाला ड्राइवर हमें नहीं चाहिए, अब हमें केवल हिसाब किताब लेना है।

मंच पर संबोधन के दौरान उन्होंने हाथ उठाकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया इस दौरान नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हो गए तथा सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच के करीब पहुंच गए। जिससे वहां कुछ देर के लिए सुरक्षा कर्मियों को भीड़ काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+