Mau News: बारात आने से एक दिन पहले लगी आग, बेटी की शादी का सामान जलकर हो गया राख

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में बेटी की शादी से एक दिन पहले हलवाई द्वारा मिठाई बनाते समय गैस सिलेंडर के चलते घर में आग लग गई। आग लगने के बाद घर में रखे सभी सामान और कपड़े जलकर राख हो गए।

Daughter wedding dress and other things burn in Mau

उत्तर प्रदेश के Mau जिले में बेटी की बारात से एक दिन पहले गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत करके किसी तरह आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि पिता ने खेती से कमाए एक-एक पैसा इकट्ठा कर बेटी की शादी के लिए सामान खरीदा था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, इसी बीच गैस सिलेंडर लीक होने से झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

यह पूरा मामला मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के सिसवा गांव का है। गांव के रहने वाले ताराचंद चौहान खेती किसानी और मजदूरी करते हुए परिवार का पालन पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि 10 मई को उनकी बेटी रेखा चौहान की शादी होनी है।

बेटी की शादी में आने वाले मेहमानों और बारातियों की खातिरदारी के लिए ताराचंद चौहान के घर में मिठाई बनाने का काम हलवाई द्वारा किया जा रहा था। मंगलवार की अलसुबह गैस सिलेंडर लीक होने के चलते रिहायशी मडई में आग लग गई।

सुबह का समय होने के चलते परिवार और पास पड़ोस के अधिकतर लोग सो रहे थे। आग लगने के बाद वहां मौजूद लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। उसके बाद ताराचंद के परिवार के लोग जब शोर मचाने लगे तो पड़ोस के लोग भी भागे दौड़े वहां पहुंचे।

कड़ी मशक्कत करने के बाद लोगों ने करीब 2 घंटे बाद आग पर किसी तरह काबू पाया लेकिन तब तक बेटी की शादी के लिए खरीद कर रखे गए अलमारी और कपड़े सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। सामान नष्ट होने से पिता और परिवार के सदस्य चिंतित नजर आए।

ताराचंद चौहान के अनुसार आग लगने के चलते करीब तीन लाख के सामान जलकर नष्ट हुए हैं। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा इसकी जानकारी राजस्व के अधिकारियों को दी गई अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+