मऊ: लव मैरिज के बाद तलाक, फिर लड़का-लड़की को घरवालों ने जिंदा जलाया
Mau news, मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में लड़का-लड़की को प्रेम विवाह करने की खौफनाक सजा मिली है। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के खेदूपुरा में युवक रफिक अहमद को उसके ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया, तो दूसरी तरफ उसकी पत्नी सीमा खातून को उसके पति के परिवारवालों ने जिंदा जला दिया। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

लव मैरिज के बाद परिवार की वजह से तलाक
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के दक्षिण थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद मुहल्ले के रहने वाले रफिक और सीमा का पांच साल पहले प्रेम था, जिसमें दोनों की शादी हो गई थी। इस शादी से दोनों के परिवारवालों में अनबन रहती थी, जिसकी वजह से दोनों का तलाक हो गया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था, मामले में तलाक के लिए सीमा की गवाही कोर्ट में होनी थी। इसी बीच रफिक के परिवार वाले लगातार सीमा पर दबाव दे रहे थे, जब गवाही से वह इनकार करने लगी तो उसको जला दिया। सीमा के जलने की खबर जैसे ही उसके परिजनों को लगी तो उसके परिजनों में रफिक को भी जिंदा जला दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है जैसे ही परिवारवालों की तरफ से तहरीर मिलेगी, मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

दोनों ने दिया बयान
सीमा ने बताया कि उसको उसके पति रफिक के घरवालों ने जलाकर मारने की कोशिश की है। हालांकि, सीमा इतनी गंभीर रूप से जल चुकी है कि उसकी बातों को समझ पाना काफी मुश्किल है। फिलहाला, उसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं, रफिक ने बताया कि उसको उसकी सास ने जला दिया है।

दोनों की हालत बेहद गंभीर
जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वृज कुमार ने बताया कि पति-पत्नी को जले हुए हालात में भर्ती कराया गया है। दोनों शत प्रतिशत जले हुए हैं, दोनों का इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, कुछ कहा नहीं जा सकता है। उनके दर्द को कम करने के लिए लगातार उन्हें दवाएं दी जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications