मऊ में नाव पलटने से तीन की मौत, सीएम योगी ने की 4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बुधवार को सरयू नदी में एक नाव डूब गई। हादसे में पांच लोग लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गोताखोरों की मदद से तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो की तलाश जारी है। खोजबीन के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।

नाव से राहत शिविर जा रहे थे बाढ़ पीड़ित
दरअसल, क्षेत्र के चक्कीमुसाडोही में सरयू की बाढ़ के चलते लोगों के घरोंं में पानी चला गया है। दर्जनों लोगों के घरोंं में बाढ़ का पानी आ जाने से अरविंद अपनी मां के साथ अपने तीन बच्चों, राजेश अपनी लड़की के साथ तथा सीताराम की पत्नी बुधवार की शाम को अपने गांव से छोटी नाव से तेलियाकलां बाढ़ राहत शिविर जा रहे थे। इसी बीच नाव पलट गई। आनन-फानन कुछ लाेगों को स्थानीय लोगों के सहयोग से बचा लिया गया तो कुछ तैरकर बाहर आ गए। नाव पर सवार तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो अभी लापता हैं। ग्रामीणों और गोताखाेराेें के सहयोग से डूबे लोगों की तलाश की जा रही है।
सीएम योगी ने 4 ला रुपए मुआवजे की घोषणा की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ में नाव पलटने की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।












Click it and Unblock the Notifications