Ghosi By Election: घोसी में सीएम योगी बोले, असलहा लहराने वाले माफिया आज व्हील चेयर पर अपनी जान की भीख मांग रहे

Ghosi By Election: उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को मतदान होगा। मतदान से पहले समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं।

इसी कड़ी में शनिवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घोसी से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोसी के चीनी मिल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

cm-yogi-addressed-public-meeting-in-ghosi-by-election

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 2005 में मऊ में हुए दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि उस दंगे में सपा और कांग्रेस ने कुछ नहीं किया था। उस समय मैं गोरखपुर का सांसद था और इन दंगाइयों पर कार्रवाई करने और उन्हें जवाब देने के लिए गोरखपुर से मऊ के लिए निकल गया था। उन्होंने कहा कि तब हम जाति नहीं देखते थे, इन दंगाबाजों को जवाब देने के लिए निकल पड़ते थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद जो लोग मैदान में असलहा लहराते थे, वे आज व्हील चेयर पर अपनी जान की भीख मांगते नजर आ रहे हैं। अब किसी गरीब, किसी किसान या किसी व्यापारी की जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। क्योंकि अगर उसने कब्जा किया तो उसे पता है कि बुलडोजर तैयार बैठा है।

सपा 4 बार और कांग्रेस 55 साल तक क्या कर रही थी?
सीएम योगी ने विपक्षी दलों द्वारा पीडीए की बात किए जाने पर सीएम योगी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम लोग तो सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। इस इस सरकार में बिना किसी भेदभाव की योजना का लाभ पब्लिक को मिला है।

उन्होंने कहा कि 6 वर्षों में 55 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराया गया है, जिसमें दलित पिछड़ा और अल्पसंख्यक भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने बिजली कनेक्शन उज्ज्वला योजना सहित कई अन्य सरकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल किया कि 55 वर्षों तक कांग्रेस और चार बार सपा की सरकार क्या कर रही थी? क्यों नहीं इन सुविधाओं को जनता तक पहुंचाने का काम कर रही थी?

संकट में होती है असली पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असली पहचान तो तब होती है जब संकट आता है। उन्होंने कहा कि कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि संकट के समय जब हर व्यक्ति की जान खतरे में थी, तब कांग्रेस का नेतृत्व इटली भाग गया था और सपा के लोग अपने घरों में थे और इंग्लैंड भागने की फिराक में थे। उस समय मोदी जी और योगी जी ने ही आपलोगों का सेवा और सुरक्षा किया।

उन्होंने कहा कि एक तरफ सपा की सरकार चीनी मिलों को बंद करती थी, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी सरकार चीनी मिलों को चलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि घोसी चीनी मिल एक्सपेंशन के लिए अगर कोई कर रहा है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जो लोग जाति की बात करते हैं उनसे पूछिए 7 तारीख को जन्माष्टमी आ रही है, जन्माष्टमी के अवसर पर पहले हर थानों में जेल में आयोजन होते थे, जिसे समाजवादी पार्टी की सरकार ने बंद करवा दिया था। हमारी सरकार आई तो हमने हर थानों में जेल में भगवान श्री कृष्ण के जन्माष्टमी के उत्सव के आयोजन को प्रारंभ करवाया।

उन्होंने आगे कहा कि यह लोग राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग हैं, जबकि जब भाजपा सरकार बनी तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाई। इसके अलावा उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और सरकार की अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक तथा कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, अनिल राजभर तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सहित अन्य नेताओं ने भी जनसभा को संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+