Lok Sabha Chunav: घोसी में बसपा ने बालकृष्ण चौहान को बनाया उम्मीदवार, NDA और BSP के बीच होगी कांटे की टक्कर
Ghosi Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। बसपा द्वारा घोसी से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
बालकृष्ण चौहान अभी 2 दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे। अब बालकृष्ण चौहान को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यहां पर सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर होगी। हालांकि बालकृष्ण चौहान को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कुछ बीएसपी नेता विरोध भी कर रहे हैं।

इस सीट से एनडीए द्वारा ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को मैदान में उतर गया है। ऐसे में बहुजन समाज पार्टी द्वारा बालकृष्ण चौहान को टिकट दिए जाने से घोसी लोकसभा में बालकृष्ण चौहान और अरविंद राजभर के बीच सीधी टक्कर बताई जा रही है।
1999 में बसपा से बने थे सांसद
पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर घोसी विधानसभा से चुनाव लड़े थे। हालांकि इस दौरान उन्हें 23812 वोट ही मिले थे। और चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अतुल राय चुनाव जीते थे।
यह भी बता दें कि बालकृष्ण चौहान साल 1999 लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से सांसद बने थे। इस चुनाव में बालकृष्ण चौहान ने जेडीयू के प्रत्याशी सिद्धार्थ राय को हराया था। उसके बाद काफी समय तक वह बसपा में रहे।
साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के चंद्रदेव राजभर ने बालकृष्ण चौहान को चुनाव हार दिया था। उसके बाद साल 2012 में बालकृष्ण चौहान ने बसपा से इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली।
समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद 2018 तक हुए समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे लेकिन साल 2018 में उन्होंने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और होना बहुजन समाज पार्टी में चले गए। बहुजन समाज पार्टी ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से फिर निकाल दिया।
ऐसे में पार्टी से निकल जाने के बाद उन्होंने साल 2019 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लिए। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेस द्वारा 2019 लोकसभा चुनाव में घोसी लोकसभा सीट से न चुनाव मैदान में उतार गया था।
अब दो दिन पूर्व उन्होंने पुनः कांग्रेस से किनारा करते हुए बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन कर ली। बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन करने के बाद से ही यह प्रयास लगाए जा रहे थे कि बालकृष्ण चौहान को घोसी लोकसभा से बसपा द्वारा उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
सोमवार को बहुजन समाज पार्टी द्वारा उनके नाम पर मोहर लगी तो उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। हालांकि बसपा के कुछ नेताओं द्वारा उन्हें टिकट दिए जाने का विरोध भी किया जा रहा है। फिलहाल राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बालकृष्ण चौहान को मैदान में उतार देने से घोसी में इस बार कांटे की टक्कर होगी।












Click it and Unblock the Notifications