मऊ सिलेंडर ब्लास्ट: ATS करेगी जांच, अब तक 12 की मौत

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में हुए सिलेंडर ब्लास्ट की जांच एटीएस भी करेगी। आजमगढ़ से एटीएस की एक टीम मऊ रवाना हो गई है, जो ब्लास्ट के हर पहलू की जांच करेगी। बता दें, गोरखपुर से एसडीआरएफ की एक टीम भी मऊ के लिए रवाना की गई है। साथ ही एसडीआरएफ के डॉग स्क्वाड को लखनऊ से रवाना किया गया है।

12 लोगों की मौत

12 लोगों की मौत

मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर गांव में सोमवार की सुबह एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। हादसे में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कई लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम ने जताया दुख, हर संभव मदद का आश्वासन

सीएम ने जताया दुख, हर संभव मदद का आश्वासन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने और इस हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

फंसे हुए लोगों को बचाना प्राथमिकता: डीजीपी

फंसे हुए लोगों को बचाना प्राथमिकता: डीजीपी

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि दुर्घटना दुखद और गंभीर है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 5-6 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। मौके पर एसपी और डीएम पहुंचे हैं। हमारी प्राथमिकता मलबे में दबे जीवित लोगों को बचाने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+