Vrindavan: शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर चंपत हुई लुटेरी दुल्हन, पड़ोसियों ने कराया था रिश्ता

Vrindavan: शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर चंपत हुई लुटेरी दुल्हन, पड़ोसियों ने कराया था रिश्ता

Vrindavan News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जिले के वृंदावन (Vrindavan) में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना गया। दरअसल, यहां एक युवक ने अपना खुशी-खुशी अपना वैवाहिक जीवन शुरू किया। वैवाहिक जीवन शुरू होते ही उसके सारे सपने उस समय चकनाचूर हो गए, जब उसकी दुल्हन (Looteri Dulhan) शादी के दो दिन बाद ही घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।

Vrindavan News

दूल्हे पक्ष ने दुल्हन की तलाश की और बिचौलियों से बातचीत की। जिसके बाद वृंदावन पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के गौशाला नगर इलाके का है। पीड़ित संतोष कुमार भगत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि, उसके घर के पास रहने वाले दो पड़ोसियों ने उसका विवाह 15 नवंबर को अलीगढ़ निवासी एक युवती से कराया था।

दोनों ने शादी करने के बदले उससे एक लाख रुपए भी ले लिए थे। शादी के बाद घर आईं उसकी नई नवेली दुल्हन अगले दिन रात करीब 11 बजे तक घर पर ही थी, लेकिन 17 नवंबर को सुबह करीब 6:30 बजे जागने पर उसने देखा तो वह घर से गायब थी। जब उसने घर में जानकारी की तो पता चला कि वह घर में रखे करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर भी अपने साथ ले गई। पीड़ित ने वह वीडियो भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को दिए हैं, जिसमें आरोपी पड़ोसी युवक रुपये गिनते भी दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने पीड़ित संतोष कुमार की तहरीर पर नई नवेली दुल्हन समेत तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी युवकों में से एक को धारा 151 के तहत जेल भेज दिया है। वहीं, नई नवेली दुल्हन और फरार पड़ोसी की तलाश की जा रही है। पुलिस की मानें तो दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+