मथुराः 20 साल पहले आए बांग्लादेशी दो युवक गिरफ्तार, साधु की वेशभूषा पहनकर घूमते थे
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर के थाना वृंदावन कोतवाली पुलिस एलआईयू की टीम ने अवैध रूप से रह रहे दो बंगलादेशी साधु वेष धारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों साधु वेष धारियों के पास से फर्जी आधार कार्ड और भारत निर्वाचन आयोग के कार्ड भी बरामद हुए हैं। एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि वृन्दावन कोतवाली पुलिस एवं एलआईयू की टीम ने एक सूचना के आधार पर अवैध रूप से रह रहे 2 बंगलादेशियों को गिरफ्तार किया है।

उनका कहना है कि इस सम्बंध में मिली एक शिकायत की जांच कराए जाने के बाद यह तथ्य प्रकाश में आया कि यह लोग अवैध रूप से यहाँ रह रहे हैं। इनके पस से फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुए हैं। वहीं एसएसपी का कहना है कि इनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गयी है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए विदेशी नागरिकों में से एक का नाम मानव है जो यहां 8 साल से रहा है। जबकि दूसरे व्यक्ति का नाम केशव है जो पिछले सात साल से यहां रह रहा था। इससे पहले ये दोनों बचपन में बीस साल पहले वृन्दावन आ चुके थे। उसके बाद साधु बनकर हमेशा के लिए यहां बस गए। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार के मुताबिक इन दोनों को खुफिया पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर बीती रात इमलीतला क्षेत्र से पकड़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications