UP Nagar Nikay Chunav 2023: मथुरा नगर निकाय चुनाव में 9.50 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Mathura News: मथुरा में भी नगर निकाय चुनाव पहले चरण यानी चार मई को हैं। यहां की 9.50 लाख जनता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी।

mathura

UP Nagar Nikay Chunav News Mathura: उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 4 मई को होना है। इसके लिए मंगलवार शाम चुनाव प्रचार थम चुका है। पोलिंग पार्टियां बूथों पर निकलने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में मथुरा में चुनाव को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। यहां की 9.50 लाख जनता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी। आइए मथुरा नगर निकाय चुनाव में वोटरों व पंचायतों की संख्या पर एक नजर डालते हैं।

वर्तमान समय में मथुरा में 955651 लाख मतदाता हैं जिसमें 416453 महिला व 517198 पुरुष शामिल हैं। यहां एक नगर पालिका कोशी व 13 नगर पंचायत हैं। इसे 2017 में नगर निगम बनाया गया। नगर निगम में कुल 772942 मतदाता हैं जिसमें 330140 महिला व 391802 पुरुष है। निगम में कुल 70 वार्ड हैं। यहां की एक मात्र नगरपालिका कोसी है जिसमें मतदाताओं की संख्या 49978 है । इसमें महिलाओं की संख्या 23549 व पुरुषों की संख्या 26429 है।

मथुरा में कुल तेरह नगर पंचायत है। जिनमें फरह, बलदेव, महावन, गोकुल, राया, बाजना, छाता, बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन, सौख, राधाकुंड और चौमुंहा शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+