मथुरा: पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, ऑटो में सवारी बैठाकर लूट-हत्या की वारदात को देते थे अंजाम
मथुरा। यूपी के मथुरा में थाना जमुनापार इलाके के मावली रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक मौके से फरार हो गया। गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। बता दें, ये बदमाश ऑटो में सवारी बैठाकर लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देते थे।

व्यापारी की लूट के बाद की थी हत्या
बता दें, 15 नवंबर को शातिर बदमाशों ने राया के व्यापारी की लूट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को गोसना गांव के पास रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया था। इससे पहले 9 नवंबर को शेरगढ़ के रहने वाले एक युवक की हत्या कर उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि यह 5 लोगों का गैंग है, जो ऑटो में सवारी बैठाकर सवारी की हत्या और लूटपाट की घटना को अंजाम देता है। पूर्व में हुई तीन वारदातों को शातिर बदमाशों ने कबूला है। पुलिस ने शातिर बदमाशों के कब्जे से ऑटो, अवैध हथियार और मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
बुधवार सुबह तड़के पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ शातिर बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और मावली रोड पर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। घेराबंदी को देखकर शातिर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश धर्मेंद्र और सचिन के पैर में गोली लगी। वहीं, तीसरा बदमाश शिवम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैंग का चौथा सदस्य राहुल मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस सीरियल गैंग के फरार दो बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस जल्द ही फरार बदमाशों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications