मथुरा: घर के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे उठा ले गए बाइक सवार, ऐसी हालत में मिला शव

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार को अपने घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे बाइक सवार दो युवक उठा ले गए। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद मृतक के शव को काटने की भी कोशिश की गई। लेकिन दिनदहाड़े हुई इस घटना पर एक महिला की निगाह पड़ी तो कथित हत्यारे शव को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद लोगों ने हाईवे जाम कर दिया, जिससे वाहनों की कतार लग गई।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, वारदात मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के शंकर पुरी कालोनी की है। यहां जयप्रकाश की पत्नी गुरुवार दोपहर अपने बड़े बेटे को स्कूल से लेने के लिए गई थी तो पांच वर्षीय छोटे पुत्र योगेश उर्फ कृष्णा भी मां के पीछे-पीछे घर से निकल गया। लेकिन मां को ध्यान इस तरफ नहीं गया। इस बीच से कृष्णा को किसी ने उठा लिया। बच्चे के घर पर न होने के कारण सभी लोग परेशान होकर उसे ढूंढ़ने लगे। परिजनों को घर से करीब 500 मीटर दूर काफी भीड़ लगी हुई दिखी। उन्होंने वहां जाकर देखा तो मासूम योगेश का शव वहां पड़ा हुआ था। शव देखते ही योगेश की मां बेहोश होकर गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया

मासूम बच्चे का शव सबसे पहले देखने वाली प्रत्यक्षदर्शी महिला मल्लो देवी ने बताया कि वह दोपहर के समय वहां से गुजर रही थी। इस दौरान उसने बाइक सवार दो युवकों को देखा जो योगेश के शव को काटने का प्रयास कर रहे थे। महिला के शोर मचाने पर वे शव छोड़कर भाग खड़े हुए। उन युवकों के पास हथियार भी थे।

कहीं बलि के लिए तो नहीं हुई हत्या

कहीं बलि के लिए तो नहीं हुई हत्या

कृष्णा की हत्या की खबर पर पहुंची फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्ज में ले लिया है। पुलिस की मानें तो बच्चे के गले पर निशान थे, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गला घोटकर हत्या की गई हो। फिलहाल शव के पास से तांत्रिक क्रिया का कोई समान नहीं मिला है।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया तो गला घोंटकर हत्या की गई है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। हत्या के पीछे मंशा क्या थी, यह साफ नहीं हो सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+