मथुरा: बेड से गिरकर जमीन पर पड़ा रहा मरीज, घंटों तक कोई नहीं आया उठाने
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहां जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती घायल व्यक्ति बेड से नीचे गिर गया और घंटों जमीन पर पड़ा रहा। लेकिन, अस्पताल के स्टाफ ने इस पर कोई ध्यान ही नहीं दिया। इस दौरान उसके जख्मों पर चीटियां नोंचने लगीं। दरअसल, बिहार के आरा निवासी हरिनाथ तीन अगस्त को ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वार्ड में एडमिट हरिहर नाथ सोमवार को अचेत अवस्था में अपने बेड से जमीन पर गिर गए। जमीन पर गिरने के कारण उनके घाव से खून भी बहने लगा था लेकिन, अस्पताल के डॉक्टर न ही किसी स्टाफ का ध्यान जमीन पर पड़े मरीज पर गया।
बता दें कि जमीन पर पड़े हरिहर नाथ के पास ही बिस्किट का रैपर पड़ा था, जिसमें चीटियां लगी थीं। लेकिन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की संवेदनहीनता और लापरवाही भरे रवैये को देख किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में जब अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएस मौर्या से बात की गई तो उन्होंने मामले में जांच के बाद लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications