पाकिस्तानी युवक ने यूक्रेन की नाबालिग लड़की से किया बलात्कार, मथुरा में गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा पुलिस ने वृंदावन कोतवाली इलाके से एक पाकिस्तान युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि, उसकी पहचान आनंद कुमार के तौर पर हुई है। उस पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप हैं। उसके खिलाफ पीड़ित पक्ष की ओर से दर्ज शिकायत में बताया गया कि, युवक ने यूक्रेन की रहने वाली किशोरी को हवस का शिकार बनाया।

पाकिस्तानी युवक मथुरा में गिरफ्तार

पाकिस्तानी युवक मथुरा में गिरफ्तार

संवाददाता के अनुसार, मूलत: कराची से ताल्लुक रखने वाला आंनद यहां वृन्दावन में संगीत सिखाने का कार्य करता था। पाकिस्तान से भारत वह टूरिस्ट वीजा पर आया था। वृन्दावन में वह बीते 10 से अधिक साल से वृन्दावन में रह रहा है।

5-6 वर्षों से आना-जाना था

5-6 वर्षों से आना-जाना था

जिस किशोरी से उसने दुष्कर्म किया, उसके पिता ने बताया कि, आनंद का हमारे घर पिछले 5-6 वर्षों से आना-जाना था। वह हमारी बेटी को संगीत सिखाता था। हमें उसकी करतूतों के बारे में नहीं पता था। उसके खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

यह बोले एसपी सिटी

यह बोले एसपी सिटी

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एक्शन लेते हुए थाना वृंदावन की पुलिस ने पाकिस्तान के रहने वाले आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि, पीड़िता 14 साल की है। उसका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+