मथुरा में 9 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव

मथुरा। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही रही हैं। ताजा मामला मथुरा जिले का है, जहां के यमुना पार थाना इलाके मे बीती रात एक 9 साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने आरोपियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। बता दें, इससे पहले लखीमपुर खीरी में छात्रा से रेप के बाद हत्या के दो मामले सामने आए थे।

nine year old girl impaled after misdeeds in mathura

दुकान पर सामान लेने गई थी बच्ची

मथुरा के थाना यमुना पार इलाके के एक गांव की रहने वाली 9 साल की मासूम बीती रात 8 साल की अपनी सहेली के साथ गांव की ही दुकान पर समान लेने गई थी। जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार की सुबह गांव के पास ही खेतों में बच्ची का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई कई टीमें

इस बात की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। घटना की जानकारी लगते ही एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों को जल्द इंसाफ मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+