मथुरा की मांट सीट से लगातार 8 बार विधायक हैं श्याम सुंदर शर्मा, TMC के टिकट पर भी जीत गए थे चुनाव

मथुरा, जनवरी 31। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार काशी और अयोध्या के साथ-साथ कृष्ण जन्मभूमि मथुरा की भी खूब चर्चा हो रही है। मथुरा की चर्चा वैसे तो शाही मस्जिद के विवाद को लेकर है, लेकिन चुनावी दृष्टि से भी मथुरा इस बार काफी महत्वपूर्ण है और इसकी वजह है यहां की मांट विधानसभा सीट। जी हां, मथुरा में कुल पांच विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से एक है मांट विधानसभा और यहां से विधायक हैं श्याम सुंदर शर्मा, जो पिछले 8 बार से लगातार इस सीट पर चुनाव जीतते आ रहे हैं।

1989 से लगातार विधायक हैं श्याम सुंदर शर्मा

1989 से लगातार विधायक हैं श्याम सुंदर शर्मा

मांट विधानसभा सीट पर श्याम सुंदर शर्मा का ऐसा भौकाल है कि उत्तर प्रदेश के अंदर लहर किसी भी पार्टी या किसी भी बड़े नेता की हो, लेकिन यहां जीत सिर्फ श्याम सुंदर शर्मा की ही होती है। शर्मा जी का अपने विधानसभा क्षेत्र में ऐसा दबदबा है कि वो 1989 से लगातार इस सीट से विधायक बनते हुए आ रहे हैं, जो कि अपने आप में हैरान कर देने वाली बात है। पिछली बार श्याम सुंदर शर्मा बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और इस बार भी वो बीएसपी के ही उम्मीदवार हैं।

2012 में शर्मा जी के हाथ से जाते-जाते बची थी मांट सीट

2012 में शर्मा जी के हाथ से जाते-जाते बची थी मांट सीट

दरअसल, 2012 के विधानसभा चुनाव में श्याम सुंदर शर्मा का मुकाबला RLD के जयंत चौधरी से हुआ था और वो चुनाव हार गए थे, लेकिन जयंत चौधरी ने मथुरा से अपनी संसदीय सीट बचाने के लिए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यहां उपचुनाव हुए और श्याम सुंदर शर्मा ने टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ा और वो जीत गए। इसके बाद 2017 में उन्होंने बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा।

इन पार्टियों के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं श्याम सुंदर शर्मा

इन पार्टियों के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं श्याम सुंदर शर्मा

1989 से लेकर अभी तक श्याम सुंदर शर्मा कुल पांच पार्टियों के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी कोई सी भी हो, लेकिन मांट से जीत उन्हीं की होती है। सबसे पहले 1989 में श्याम सुंदर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीते भी थे। इसके बाद अगले 2 चुनाव 1991 और 1993 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ा और जीता भी। इसके बाद 1996 में उन्हें एनडी तिवारी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया इंदिरा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। इसके बाद 2002 और 2007 में उन्होंने अखिल भारत लोकतांत्रिक कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता। 2007 के बाद 2012 में उन्होंने टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ा और 2017 में बीएसपी के टिकट पर और अब 2022 का चुनाव भी वो बीएसपी के टिकट पर ही लड़ने जा रहे हैं।

क्या 2022 में भी जारी रहेगा विजय अभियान?

क्या 2022 में भी जारी रहेगा विजय अभियान?

वैसे तो हर चुनाव में श्याम सुंदर शर्मा को लेकर ये कहा जाता है कि क्या वो इस बार अपने चुनावी अभियान को जारी रख पाएंगे? लेकिन वो हर चुनाव में जीत दर्ज कर अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखते हैं, लेकिन इस बार की चुनौती भी पहले के मुकाबले कम नहीं है। इस बार मांट से श्याम सुंदर शर्मा के खिलाफ आरएलडी-सपा गठबंधन से समाजवादी पार्टी के संजय लाठर हैं तो वहीं बीजेपी से राजेश चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने महिला उम्मीदवार सुमन चौधरी को टिकट दिया है।

मांट में श्याम सुंदर शर्मा का वोट बैंक

आपको बता दें कि मांट विधानसभा में करीब 4 लाख की आबादी है, जिसमें से 3 लाख के करीब वोटर हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में अधिक जनसंख्या जाट समुदाय की है। इसके बाद ठाकुर, ब्राह्मण, गुर्जर और वैश्य समाज की तादात भी अच्छी खासी है। जानकार बताते हैं कि मांट में श्याम सुंदर शर्मा का वोट बैंक जाट समेत तमाम अपर कास्ट की बिरादरियां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+