श्रद्धा के बाद दिल्ली की आयुषी को दी गई दर्दनाक मौत, यमुना एक्सप्रेसवे पर सूटकेस में मिली लड़की का हत्यारा कौन?

दिल्ली में श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के बाद मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सूटकेस में एक लड़की की खून की लथपथ लाश मिली थी। पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। लड़की की पहचान दिल्ली की आयुषी यादव के रूप में हुई है। 21 साल की आयुषी की शिनाख्त उसकी मां और भाई ने की है। इस मामले में पिता को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

mathura yamuna expressway suitcase girl body delhi ayushi yadav

पिता ने मारी बेटी को गोली, सूटकेस में भरकर फेंकी लाश!

पुलिस ऑनर किलिंग का मामला मानकर चल रही है। बताया जा रहा है कि पिता ने ही बेटी को गोली मारी थी और फिर लाश को सूटकेस में भरकर मथुरा के राया इलाके में फेंक दिया। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे लाल रंग के सूटकेस में आयुषी का शव मिला था। युवती के सिर, हाथ और पैरों में चोट के निशान थे। सीने पर गोली मारी गई थी। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले आयुषी अपने पिता नितेश यादव को बिना बताए कहीं चली गई थी। जब वह घर लौटी तो उसके पिता ने आपा खो दिया और उसे गोली मार दी। फिर उसने उसके शव को प्लास्टिक में लपेटा, उसे एक ट्रॉली बैग में भर दिया और बैग को उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया।

शुक्रवार को युवती की लाश मिली थी। उसके शव को पॉलीथिन बैग में लपेट कर ट्रॉली बैग में भर दिया गया था। शुरुआत में पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई थी। क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक सिंह ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि घटना की सूचना आसपास के सभी जिलों के थानों को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच चल रही है।

Recommended Video

    Sharaddha Case में Delhi Police को मिला जबड़ा, दुकानदार ने खोले कई राज | वनइंडिया हिंदी |

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+