मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे सुबह-सुबह मिली दो बच्चों की लाशें, कंटीले तारों पर एक को उल्टा लटकाया

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे सुबह-सुबह मिली दो बच्चों की लाशें, कंटीले तारों पर एक को उल्टा लटकाया

मथुरा, 02 नवंबर: खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से है। यहां यमुना एक्सप्रेस के माइलस्टोन 74 और 78 पर दो मासूम बच्चों के शव मिले है। दो बच्चों के शव मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बता दें, दोनों बच्चों की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी। 13 साल के मासूम को माइलस्टोन 78 पर कंटीले तारों पर लटकाया गया था। जबकि नौ साल के बच्चे के शव को कंटीले तारों के पास फेंका गया था।

Mathura: two children Bodies found on Yamuna Expressway

शव मिलने की सूचना पर फॉरेंसिक विभाग की टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को एकत्र कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस की मानें तो दोनों भाई प्रतीत हो रहे हैं। बहरहाल पुलिस शिनाख्‍त की कोशिश कर रही है। आसपास के सभी जिलों में सूचना भेजी गई है। यह मामला मथुरा जिले के यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 74 और 78 का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, मंगलवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी ही थी, इस बीच माइलस्टोन 74 पर एक और बालक का शव मिलने की सूचना मिली। यहां शव एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस की मानें तो बालक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं। उसके पैर तार फेंसिंग में फंसे थे। बालक ने काले रंग के जूता और नीली जींस, लाल अंडरवियर और नीली, सफेद और काले रंग छींटदार टी शर्ट पहने हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बालकों की हत्या करके शव लटकाया और फेंका गया है। हालांकि अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी ग्रामीण श्रीशचंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने पुलिस टीम को शवों की शिनाख्त के साथ खुलासे के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि आसपास के ग्रामीण से दोनों बालकों की पहचान कराई गई, लेकिन अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बालकों के कपड़े, हुलिया, फोटो आदि का विवरण तैयार कर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है। मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और एनसीआर के सभी थानों को दोनों बालकों का विवरण भेजा हा रहा है। कोतवाल नौहझील सदुवनराम गौतम ने बताया कि शिनाख्त के बाद ही हत्या का खुलासा हो सकेगा। यह तो साफ है कि दोनों की हत्या की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+