mathura: मीनारों से मस्जिद और गुंबद से गुरुद्वारा लगता है यह मंदिर, सभी समुदाय के लोग करते हैं प्रार्थना
मथुरा वृंदावन को मंदिरों की नगरी कहा जाता है। मथुरा के नेशनल हाईवे 19 पर एक ऐसा मंदिर स्थापित है। जहां सर्व धर्म को अपने अंदर समायोजित किए हुए हैं। मंदिर को अगर गौर से देखेंगे तो इसमें आपको अलग-अलग धर्मों की झलक देखने को मिलेगी। इस मंदिर का निर्माण जय गुरुदेव महाराज ने अपने गुरु गोरेलाल की स्मृति में कराया था। इस मंदिर को दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है। सफेद रंग की संगमरमर यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यही वजह है कि हर दिन हजारों दर्शनार्थी इस मंदिर में अपना माथा टेकने के लिए आते हैं।

मीनारों से मस्जिद और गुम्मद से गुरुद्वारा लगता है मंदिर
मथुरा में अनेकों मंदिर ऐसे हैं जो कि अपनी अलग पहचान रखते हैं। ऐसे में हम आपको मथुरा के एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। इस मंदिर को जय गुरुदेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर की खासियत यह है कि यह मंदिर मीनारों से मस्जिद और गुम्मद से गुरुद्वारा और प्रार्थना हॉल से यह गिरजा घर की तरह दिखाई देता है। इसी के चलते यहां सभी मजहब और धर्म के लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर का निर्माण कार्य जय गुरुदेव महाराज ने अपने गुरु घुरेलाला की पुण्यतिथि में 5 दिसंबर 1973 को शुरू किया था। काफी लंबे समय तक इस मंदिर को बनाने का कार्य जारी रहा। आखिरकार 25 दिसंबर 2001 में यह मंदिर बनकर तैयार हो गया।
सभी धर्म और समुदाय के लोग करते है पूजा
मंदिर में 1 वर्ष में तीन बार मेलों का आयोजन किया जाता है। जिसमें विभिन्न प्रांतों से आए लाखों की संख्या में लोग भाग लेते हैं। मंदिर के राष्ट्रीय महामंत्री बाबूराम ने जानकारी देते हुए बताया कि जय गुरुदेव मंदिर में दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। यह मंदिर सभी की भावनाओं को देखते हुए बाबा जयगुरुदेव द्वारा बनवाया गया है। यहां सभी धर्म और समुदाय के लोगों को आने की अनुमति है। इस मंदिर को उसी हिसाब से डिजाइन किया गया है जिससे कि यहां सभी धर्म के लोग आ सके।

सबका समान रुप से है अधिकार
साथ ही उन्होंने बताया कि इसके साथ यह भावना भी जुड़ी हुई है सभी वर्गो, धर्म और संप्रदाय के लोग एक जगह बैठ कर उस मालिक की प्रार्थना, इबादत और पाठ कर सके क्योंकि सभी लोग उस परमात्मा के बनाए हुए समान रूप से मनुष्य हैं। जाती और धर्म के झगड़े यह मनुष्यता की पहचान नहीं है सब में परमात्मा का अंश खुदा की रूह हैं इसलिए सबको समान रुप से भजन करने का सम्मान अधिकार है। बाबा जयगुरुदेव महाराज की शिक्षा थी कि अपना काम खेती, दुकानदारी, दफतर का इमानदारी और सच्चाई से करने के बाद बाल बच्चों की सेवा और खिदमत करें।

116 वर्षों का कठिन परिश्रम
बाबा जयगुरुदेव महाराज का कहना था कि अपने अमोलक समय में से समय निकालकर 1 घंटे या 2 घंटे अपने-अपने उस मालिक का भजन और प्रार्थना करें। इससे अपने अंदर मानवीय विचारधारा विकसित होगी प्रेम सद्भाव के वातावरण आएंगे और यह शरीर वास्तव में परमात्मा का बनाया हुआ सच्चा मंदिर है, सच्ची मस्जिद है। जिस प्रकार मंदिर और मस्जिद में हम लोग किसी प्रकार का कूड़ा कचरा नहीं डालते उसी तरह से हमे इस मंदिर में भी किसी पशु,पंछी या अन्य किसी जानवर का मांस, मुर्गा नहीं डालना चाहिए। इसको साफ-सुथरा रखना चाहिए बुद्धि नष्ट करने वाले नसों से परहेज करना चाहिए। परम पूज्य श्री जय गुरुदेव महाराज ने 116 वर्षों तक कठिन परिश्रम करके इस देश में करोड़ों लोगों को सहकारी नशा मुक्त बनाया है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications