Mathura: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने जा रहे युवकों की तेज रफ़्तार कार पेड़ से टकराई, 4 की मौके पर मौत
बलदेव निवासी कुछ लोग ईको कार में सवार होकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मथुरा जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जिसमे 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं एक अन्य घायल की हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पांचों युवक एक ईको कार में सवार होकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने जा रहे थे कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ में जा टकराई।

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 4 की मौत
बता दें कि थाना राया क्षेत्र में गंग नहर की पटरी से होकर राया कट की तरफ जा रही ईको कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराई गई। इस हादसे में पांच में से 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 20 वर्षीय अचल पुत्र प्रेम सिंह निवासी आंगई थाना बलदेव, 22 वर्षीय आकाश पुत्र ओमवीर सिंह निवासी आंगई थाना बलदेव, 22 वर्षीय योगेश पुत्र भूरी सिंह निवासी कस्बा दाऊजी थाना बलदेव, 20 वर्षीय अंकित अग्रवाल पुत्र पवन कुमार निवासी दाऊजी कस्बा थाना बलदेव शामिल हैं।

Recommended Video

सीएम योगी ने किया दुःख प्रकट
वहीं इस हादसे में सैंकी पुत्र शैलेंद्र कुमार निवासी आंगई थाना बलदेव गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसकी हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। घटना से गांवों में मातम छाया हुआ है। हादसे की जानकारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications