अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशी गिरफ्तार, आधार कार्ड और मोबाइल बरामद
Mathura News, मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बांग्लादेशियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, आधार कार्ड व नगदी भी बरामद की है। पकड़े गए सभी बांग्लादेशी कचरा बीनने का काम करते थे। बता दें कि खुफिया विभाग की सूचना के बाद ये कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, मथुरा के शेरगढ़ थाने की पुलिस ने एलआईयू रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले में अवैध रुप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक अलाउद्दीन, मोहम्मद निसार, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद बिलाल, परवीन, अमीना, अनुरारा और मुरजीना को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से आधार कार्ड, 6 मोबाइल फोन भी बरामद हुए है।
बिना पासपोर्ट के रह रहे थे भारत में
पकड़े गए सभी लोग बिना पासपोर्ट के इंडिया में आकर रह रहे थे। यह सभी बांग्लादेशी शेरगढ़ कस्बे में कूड़ा बीनने का काम करते थे। वहीं पकड़ गए सभी बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी धाराओं में कार्रवाई करके जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications