Mathura: बेटी के पिता ने ही कर डाला 10 लाख रुपए में सौदा, पुलिस के पास न्याय की गुहार लेकर पहुंची पीड़िता

इस हैरान कर देने वाले मामले में युवती ने अपने ही पिता पर जबरन उसकी शादी एक शराबी से कराने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इसके लिए उसके पिता ने 10 लाख रुपए भी लिए थे।

Mathura forced marriage of daughter with drunkard by father made a deal for Rs 10 lakh

आपने अक्सर एक पिता को अपनी बेटी की शादी में लाखों रुपए खर्च करते देखा होगा या सुना होगा। एक पिता अपनी पूरी ज़िंदगी पैसे इखट्टे करता है ताकि एक दिन शान-ओ-शौकत से वो अपनी बेटी को विदा कर पाए। लेकिन यूपी के मथुरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, एक युवती ने अपने ही पिता पर 10 लाख रुपए में उसे बेचकर यानी उसकी शराबी से जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। अब इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा।

Mathura forced marriage of daughter with drunkard by father made a deal for Rs 10 lakh

10 लाख रुपए में सौदा, जबरन शराबी के साथ कर दी शादी
आपको बता दें कि मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां उसने अपने पिता पर आरोप लगाया कि उसके पिता ने एक शराबी से उसका 10 लाख रुपए में सौदा कर दिया और उसकी 11 मार्च 2023 को शेरगढ़ के गांव शाहपुर में जबरन शादी करवा दी। उसने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पीड़ित के साथ उसका शराबी पति मारपीट करने लगा। जिसके बाद मारपीट से तंग होकर पीड़ित युवती अपने घर आ गई और परिजनों को आपबीती बताई।

Mathura forced marriage of daughter with drunkard by father made a deal for Rs 10 lakh

Recommended Video

    मथुरा: पानी में रामायण पढ़ते हुए संत का वीडियो हो रहा वायरल

    न पति के साथ रहना है और न ही पिता के साथ
    लेकिन बजाय परिजनों द्वारा उसकी मदद करने के, चंद दिनों बाद ही युवती के माता-पिता और उसका एक भाई भी युवती के साथ मारपीट करने लगे। ssp कार्यालय पहुंची युवती ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि उसके साथ उसके पिता ने बहुत गलत किया है। उसका कहना है कि वह न तो अपने पति के साथ रहना चाहती है और न ही अपने माता-पिता के साथ। इसी को लेकर युवती ने एक प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंप कर मारपीट करने वाले माता-पिता, भाई और पति के खिलाफ पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+