Mathura: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाए परिजन
शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक का शव रेल की पठरियों पर मिला। लेकिन उसका अंतिम संस्कार तक उसके परिजनों के नसीब में नहीं था। जब तक परिजनों को इसका पता चला तब तक जीआरपी ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया था।

मथुरा के पलवल रेलवे स्टेशन के पास 19 मई को एक युवक का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त उसके अंतिम संस्कार के बाद आज शनिवार को कोसी थाना क्षेत्र अन्तर्गत राधा विहार कालोनी में रहने वाले लक्ष्मण शर्मा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक 19 मई की सुबह पलवल अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था, जहां दोपहर को उसका शव राजकीय रेलवे पुलिस को मिला था। वहीं परिजनों द्वारा युवक की हत्या की आशंका जताई गई है।

19 मई को हुआ था लक्ष्मण लापता
मृतक के परिजनों द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मथुरा के कोसी थाना क्षेत्र अन्तर्गत राधा विहार कालोनी में रहने वाला लक्ष्मण शर्मा 19 मई की सुबह अपने घर से पांच सौ रुपये लेकर निकला था। दोपहर तक उसके फोन पर परिजनों की बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद से फोन स्विच आफ जाने लगा। परिजनों द्वारा दूसरे दिन कोसी थाने में पहुंचकर घटना की तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

जीआरपी ने किया अंतिम संस्कार
इसके बाद परिजनों द्वारा की गई भाग दौड़ में पता चला कि 19 मई की दोपहर पलवल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार के पास राजकीय रेलवे पुलिस को एक अज्ञात शव मिला था। जिसका 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम हुआ और जीआरपी ने इसका अंतिम संस्कार भी 21 मई को करा दिया। यह शव लक्षम शर्मा का ही था। लक्ष्मण की मौत की खबर लगते ही उसके घर में कोहराम मच गया।

ससुराल से घर आई प्रेमिका से मिलने गया था लक्ष्मण
मृतक के भाई विष्णु ने बताया कि पिछले चार वर्ष से उसके भाई लक्ष्मण का छाता कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव में रहने वाले मुकेश की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी शादी 12 मई को उसके पलवल में रहने वाले मामा बलवीर ने फरीदाबाद में रहने वाले युवक से कर दी। लड़की ससुराल से पहली विदा के बाद 18 मई को जब अपने मामा के घर लौटी तो उसने लक्ष्मण को फोन कर मिलने बुलाया।

Recommended Video

युवती और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
19 की सुबह लक्ष्मण घर से निकला और उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। वहीं अब परिजनों द्वारा युवती और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने लड़की सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications