मथुरा: मंदिर से बेशकीमती कृष्ण की प्रतिमा चोरी, मुकुट और 40 हजार कैश भी ले गए चोर

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में ब्रह्मांड घाट से बेशकीमती ब्रह्मांड बिहारी की प्राचीन प्रतिमा, मुकुट और छत्र चोरी कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि चारों ने मंदिर का ताला तोड़कर 40 हजार रुपए की नगदी भी चोरी कर ली है। घटना से कृष्ण भक्तों में आक्रोश है। लोगों ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

lord krishna idol theft from temple in mathura

मथुरा में बढ़ा चोरों का आतंक

मथुरा में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन चोरी की नई घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला महावन थाना इलाके के गोकुल स्थित प्राचीन ब्रह्मांड घाट का है, जहां पर चोरों ने मंदिर से बेशकीमती कीमती ब्रह्मांड बिहारी की प्रतिमा, छत्र, मुकुट और 40 हजार रुपए की नगदी को मंदिर का ताला तोड़कर चुरा लिया। घटना को अंजाम देकर शातिर चोर मौके से फरार हो गए, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉयड, सर्विलेंस और स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुट गई।

कृष्ण भक्तों में आक्रोश, जल्द खुलासे की मांग

उधर, जैसे ही प्राचीन ब्रह्मांड घाट मंदिर से मूर्ति और मंदिर से जुड़े सामान चोरी होने की जानकारी स्थानीय कृष्ण भक्तों को मिली तो मंदिर पर पहुंच गए। कृष्ण भक्तों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश दिखा। लोगों ने अतिशीघ्र घटना के खुलासे की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। बता दें, एक दिन पहले ही एक शातिर चोर ने वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से पुलिस की चेतक बाइक को चुरा लिया था। पुलिस की कई टीमों ने पांच घंटे तक वृंदावन को खंगाला और शातिर चोर को पकड़ लिया। पुलिस ने चोर के कब्जे से अपाचे चेतक बाइक को बरामद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+