'तेरे पास बाइक नहीं...', कहकर प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो प्रेमी बन गया बाइक चोर, लगा दी गाड़ियों की लाइन
UP Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मथुरा जनपद में एक युवक केवल इसलिए बाइक की चोरी करने लगा क्योंकि उसके पास बाइक नहीं थी और उसे ताना देते हुए उसकी प्रेमिका ने उससे ब्रेकअप कर लिया था।
प्रेमिका के ब्रेकअप करने के बाद जब वह बाइक चोर बना तो अक्सर वह नई-नई बाइक चोरी करके वह प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए उसके सामने जाता। फिर भी प्रेमिका उससे बात नहीं करती थी। ऐसे में लगातार चोरी करने लगा।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। सच्चाई जानने के बाद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उसके पास से पुलिस ने चोरी की 25 बाइक बरामद की है। पकड़े गए चोर के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
वृंदावन से चोरी की मोटरसाइकिल तो आया पकड़ में
दरअसल, मथुरा के वृंदावन थाना क्षेत्र में बीते दिनों दो मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। मोटरसाइकिल चोरी होने के बाद पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले की तलाश शुरू कर दी गई। मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस ने सर्विलांस टीम का मदद लिया।
बताया जा रहा है कि सर्विलांस टीम की मदद के बाद पता चला की बाइक चोरी करने वाला शख्स पिरिगढ़ी का रहने वाला राहुल सिंह है। ऐसे में पुलिस उसे पकड़ने में जुड़ गई। बताया जा रहा है की जांच के दौरान उसकी लोकेशन पुलिस को मिली उसके बाद लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा कर लिया।
पीछा करते हुए पुलिस ने रूकमणि विहार गोल चक्कर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसने ही बाइक चोरी की घटना को नाम दिया था। उसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मथुरा अलीगढ़ हाथरस हरियाणा नंबर की करीब 25 बाइक बरामद की।
पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी प्रेमिका बाइक न होने के चलते उसका साथ छोड़ दी थी। ऐसे में वह पहला नशा करने लगा और नशा का आदी हो जाने के बाद बाइक चोरी करने लगा। उसने यह भी बताया कि अक्सर वह बाइक चोरी करने के बाद अपनी प्रेमिका के सामने से जरूर गुजरता था।












Click it and Unblock the Notifications