Mathura News: धान की रोपाई कर रहे थे 22 मजदूर, टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, खेत में फैला करंट, मची चीख-पुकार
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार शाम एक दुखद घटना घटी। मथुरा जिले में एक खेत में मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे, तभी हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। खेत में पानी भरा होने के कारण पूरे खेत में करंट फैल गया।
इस हादसे में 22 मजदूर करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाएगा जहां उनका इलाज चल रहा है। वही इस हादसे में चंचल नामक एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। यह पूरा मामला मथुरा जनपद के कोसीकला इलाके के नगरिया सात विसा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में चंदर नमक के किस के खेत में शुक्रवार को धान की रोपाई चल रही थी।
चंदर द्वारा खेत में धान की रोपाई करने के लिए 22 मजदूरों को लगाया गया था, जिसमें 18 महिलाएं थी जबकि चार पुरुष थे। शुक्रवार को मजदूर खेत में धान की रोपाई कर रहे थे इसी दौरान इस पार्किंग के चलते हाई टेंशन तार खंभे से सट गया।
बताया जा रहा है उसके बाद तार टूट कर खेत में गिर गया जिसके चलते खेत में धान की रोपाई कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। खेत में विद्युत करंट फैलने की जानकारी मिलने के बाद लोग भागने लगे और चीखने चिल्लाने लगे।
एक महिला की हो गई मौत तीन गंभीर
बताया जा रहा है कि खेत में करंट फैलने के कारण धान की रोपाई कर रही चंचल नामक एक महिला की हालत गंभीर हो गई। लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में निशा, रेखा और ममता नामक तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलसी हैं।
गंभीर रूप से घायल तीनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वही इस घटना को लेकर गांव में मातम पसरा हुआ है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही की चलते यह हादसा हुआ है। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस महिला की लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications