थूक लगाकर बेच रहा था केले, मथुरा पुलिस ने पकड़ क्वारंटाइन सेंटर में कराया भर्ती

मथुरा। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की बीच उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 25 वर्षीय युवक केलों को बेचने से पहले उन्हें चाट-चाट कर रख रहा था। इस बात की भनक लगते ही मथुरा पुलिस ने सोमवार को जन्मभूमि लिंक मार्ग पर स्थित फ्लाईओवर के पास से उसे पकड़ लिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को जिला अस्पताल के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया।

Fruit seller detained for licking bananas in mathura

जानकारी के मुताबिक, कृष्णानगर पुलिस को लोगों ने सूचना दी कि फ्लाईओवर के पास एक युवक थूक लगाकर केले बेच रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक (शहर) अशोक के मीणा ने मीडिया को बताया कि बंटी पुत्र अजमेरी, को वृंदावन के एक अस्‍पताल में ले जाकर कोविड-19 की जांच करवाई गई है और जब तक रिपोर्ट नहीं आती तब तक उसे क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना का कोई सीसीटीवी या वीडियो फुटेज नहीं मिला है लेकिन जांच और तथ्‍यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, बंटी ने केलों को चांटने से इनकार किया और पुलिस को बताया कि स्‍थानीय लोगों ने उसे चारों ओर से घेर लिया और बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।

मेरठ में सामने आया था ऐसा ही मामला
इससे पहले मेरठ जिले में भी ऐसा मामला सामने आया था। यहां फलों और लोगों पर थूककर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बता दें, गुरुनानक नगर में कुछ युवकों पर फलों पर थूककर बेचने का आरोप है। वहीं, दूसरी ओर दो युवक नवीन मंडी दिल्ली रोड में अनाधिकृत तरीके से घुसने की कोशिश कर रहे थे। जब गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो थूककर फरार होने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया और मारपीट, संक्रमण फैलाने और लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की जांच भी कराई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+