Mathura: अकेला पाकर बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास, PAC कर्मी की पत्नी ने लगाए ससुर पर गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घर में अकेला पाकर ससुर ने उसे गंदी नियत से दबोच लिया। किसी तरह उसने अपनी आबरू बचाई। वहीं महिला ने अपने पति सहित 4 अन्य ससुरालियों पर ससुर का साथ देने का भी आरोप लगाया है।
बहू से दुष्कर्म का प्रयास
दरअसल, पूरा मामला मथुरा के राया थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके पति पीएसी में कार्यरत हियँ। जिसके चलते वो अक्सर घर से बाहर रहते हैं। वह घर पर सास-ससुर के साथ रहती है। महिला ने आरोप लगाया कि जब एक दिन उसकी सास घर पर नहीं थीं, तब ससुर ने अकेला पाकर उसे दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने किसी तरह अपनी आबरू बचाई। वहीं महिला ने जब इस घटना के बारे में अपने पति से शिकायत की तब पति ने ससुर का साथ देते हुए महिला को घर से निकाल दिया।

दहेज़ की मांग
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी मई 2021 में राया इलाके के युवक से हुई थी। पति पीएसी में नौकरी करता है। शादी में पिता द्वारा दिए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। पति, ससुर, सास और दो ननद बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की मांग पर अड़ गए। मना करने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान पति की भी उससे दूरियां बढ़ने लगीं।
पति ने नहीं दिया साथ
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति की बेरुखी देख ससुर ने अश्लीलता करना शुरू कर दिया। पहले तो लोकलाज के डर से महिला ने किसी को इसके बारे में नहीं बताया। जिस कारण ससुर की हिम्मत बढ़ गई। नतीजन ससुर ने सात फरवरी 2022 को घर में अकेले पाकर उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। इसकी जानकारी जब पीड़िता ने अपने पति और सास को दी तो उन्होंने भी ससुर का ही साथ दिया।

जान से मारने की कोशिश, मुकदमा दर्ज
पीड़िता ने यह भी बताया कि पति और सास ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की है। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। पीड़िता के आरोप सुनकर पुलिस भी हैरान है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर महिला थाना अलका ठाकुर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications