कोरोना टेस्ट का टारगेट पूरा करने के लिए डॉक्टर ने दिए अपने ही 15 सैंपल, फर्जीवाड़े का वीडियो वायरल
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में कोरोना की फर्जी सैंपलिंग का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक डॉक्टर अपने ही एक दर्जन से अधिक सैंपल करके जांच के लिए भिजवा रहा है। ये सैंपल अलग-अलग नामों से जांच के लिए भेजे जाते हैं। इसकी पुष्टि कोरोना सैंपलिंग में लगे एक डॉक्टर ने भी की है। यह वीडियो मथुरा के बलदेव स्थित स्वर्गीय डोरीलाल अग्रवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।
Recommended Video

डॉ. ने अपने ही निकाले एक दर्जन से अधिक सैंपल
कोरोना सैंपलिंग में लगे यहां के डॉ. राजकुमार सारस्वत इस वीडियो में अपने ही सैंपल करा रहे हैं। वीडियो में वह बोलते नजर आ रहे हैं कि सैंपल कम पड़ गए हैं, इसलिए अपने सैंपल करा रहा हूं। इस वीडियो में उन्होंने अपने एक दो नहीं पूरे एक दर्जन से अधिक सैंपल करवाए हैं। इस वीडियो में एक स्वास्थ्य कर्मी के उन्हें समझाने की भी आवाज आ रही है कि आप अपने इतने सैंपल क्यों करवा रहे हो, इससे आपकी नौकरी को भी खतरा हो सकता है।
अलग-अलग फर्जी नामों से भिजवा दिए जाते हैं ये सैंपल
सीएचसी के ही एक डॉक्टर ने बताया कि ये सैंपल जांच के लिए सीएमओ कार्यालय अलग-अलग फर्जी नामों से भिजवा दिए जाते हैं। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव के डॉक्टर डॉ. अमित ने सीएमओ मथुरा से शिकायत भी की है। डॉ. अमित भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव पर कोरोना सैम्पलिंग में लगे हुए थे। उन्होंने बताया के सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह राणा संविदा पर लगे हुए डॉक्टरों पर दबाव बनाकर फर्जी सैम्पलिंग का कार्य करा रहे हैं।
टारगेट पूरा करने के लिा फर्जी सैंपलिंग
कोरोना सैंपलिंग का टारगेट पूरा करने के लिए फर्जी सैंपलिंग कराई जा रही है। फर्जी सैंपलिंग न करने पर सीएचसी प्रभारी द्वारा डॉक्टरों की संविदा समाप्त करने की धमकी भी दी जाती है। डॉ. अमित ने बताया कि उनके फर्जी साइन करके सीएचसी पर मरीजों को होम आइसोलेट भी किया जा रहा है, जिसकी शिकायत जब उन्होंने मथुरा सीएमओ कार्यालय में की तो सीएचसी प्रभारी द्वारा उनके खिलाफ थाना बलदेव में तहरीर दे दी गई।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications