Video: रोड पर तेल से भरा टैंकर पलटा, फिर जिसके हाथ में जो बर्तन लगा उसे भरकर लूट ले गए
Recommended Video
मथुरा। यूपी के मथुरा में थाना राया क्षेत्र अंतर्गत हाथरस अलीगढ़ मार्ग पर पामोलिन तेल से भरा हुआ टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसके बाद नीचे सड़क किनारे खड़ी कई बाइक दब गईं। वहीं टैंकर में भरा पामोलीन ऑयल सड़क पर फैलने लगा। जिसे भरने के लिए आसपास के लोगों ने लूट मचा दी। जिसको जो हाथ में भरने के लिए बर्तन मिला सब लेकर दौड़े चले आए।

यह सड़क हादसा राया थाना क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी के समीप हुआ। जब गुजरात के कांडला से अलीगढ़ के लिए पामोलिन तेल लेकर जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे को तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गया। गनीमत यह रही बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया गया है कि दुकानों के सामने सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिल टैंकर के नीचे दब गईं। जब पामोलिन सड़क पर फैलने लगा तो लोगों ने लूटमार मचा दी।

लोग दुकानों पर रखे पात्रों को लेकर और अन्य बर्तनों के साथ उसे भरकर अपने घर ले जाने लगे। इस दौरान वहां पुलिस भी मौजूद रही। लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई इस तरह लूटपाट मचा रहे लोगों को रोका जाए।












Click it and Unblock the Notifications