शराब-मांस की बिक्री पर मथुरा में लगेगी रोक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान

मुथरा, 31 अगस्त: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, सीएम ने धार्मिक क्षेत्रों में बिक रहे मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगाने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि प्रशासन इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी अन्य व्यवसाय में स्थानांतरित करने के लिए परामर्श और प्रशिक्षण की योजना बनाएं। इस दौरान सीएम ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए।

Recommended Video

    CM Yogi Adityanath का बड़ा फैसला, Mathura में Liquor और Meat की बिक्री पर लगाई रोक | वनइंडिया हिंदी
    CM Yogi Adityanath imposes ban on liquor & meat in Mathura

    बता दें, प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सोमवार (30 अगस्त) को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने मथुरा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग अब तक हिंदू त्योहार को नजर अंदाज करते थे। मंदिर जाने से कतराते थे, वो भी अब कहने लगे हैं कि राम हमारे भी हैं और कृष्ण भी हमारे हैं। कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में लगे। इससे प्रभावित लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं।

    द्वापर युग का स्मरण करते हुए सीएम ने कहा कि दुग्ध उत्पादन और दूध की बिक्री के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। सीएम बोलते हुए कहा कि आज पर्व त्योहारों पर बधाई देने की होड़ लगी है। पहले न कोई मंत्री आता था और न सीएम। लोग डरते थे कि उन्हें सांप्रदायिक मान लिया जाएगा। त्योहारों पर बंदिशें लगती थीं। अलर्ट जारी होता था कि रात 12 बजे बाद कोई भी कार्यक्रम नहीं करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म ही रात में 12 बजे होता है, अब ऐसी कोई बंदिश नहीं है। हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया जाता है।

    सात धार्मिक स्थलों किया पर्यटन स्थल घोषित
    सीएम ने कहा कि ब्रजपुरी में भौतिक विकास के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। इसी को देखते हुए ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है। यहां के सात धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल घोषित किया है। कहा कि प्रयागराज के ऐतिहासिक कुंभ के बाद ब्रज में हुआ वैष्णव कुंभ भी सुव्यवस्था का नजीर बना।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+