गाड़ी खड़ी करने को लेकर भाजपा नेता ने बंदूक की बट से डॉक्टर को बुरी तरह पीटा

Mathura News, मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ है। तथाकथित बीजेपी नेता और उसके साथियों ने एक डॉक्टर को बंदूक की बट से बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं नेता ने इस बीच हवाई फायरिंग भी की। फिलहाल डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

bjp leader beaten doctor

घटना मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की है। अशोका सिटी के गोदावरी ब्लॉक में रहने वाले डॉ. राहुल सारस्वत अपने मित्र के साथ गाड़ी में बैठकर बात कर रहे थे। तभी उसी ब्लॉक में रहने वाले कुछ युवक जो प्रोपर्टी का काम करते है आ गए और डॉ. राहुल से गाली गलौज करते हुए वहां से गाड़ी हटाने के लिए कहा। डॉक्टर ने गाली-गलौज का विरोध किया तो दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।

घटना में डॉक्टर राहुल को गंभीर चोटे आई है। उन्हें घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार रात करीब दस बजे की है, लेकिन मामला सुर्खियों में तब आया जब शनिवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले संज्ञान लिया। बता दें कि हाईवे पुलिस ने पीड़ित डॉ. राहुल सारस्वत की तहरीर पर मामला दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हाईवे थाने के प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना की मानें तो सारस्वत की तहरीर पर सात नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को मंडी समिति क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि इन लोगों के पास से दो राइफल, एक बंदूक और एक एयरगन बरामद की गई है। तीनों हथियार लाइसेंसी हैं। सभी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+