बरसाना की 'लड्डू मार होली' में उमड़ा लोगों का हुजूम, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

मथुरा। मथुरा, बरसाना, गोकुल और वृंदावन की होली दुनियाभर में मशहूर है। ब्रज के इन इलाके की होली को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। यहां पर होलाष्टक शुरू होने के दिन से ही होली खेलना शुरू हो जाता है। बीते साल कोरोना के कारण त्यौहारों का रंग फीका रहा था, लेकि‍न इस साल हर साल की तरह भगवान कृष्ण की जन्मभूमि ब्रज में पहले से ही होली मनानी शुरू हो गई है। यहां पर पूरे जोर शोर और धूमधाम से होली मनाई जाती है। सोमवार को बरसाना के श्रीराधारानी मंदिर में 'लड्डू मार होली' खेली गई। इस दौरान हजारों की संख्‍या में लोगों का हुजूम दि‍खाई पड़ा। कोरोना के केस बढ़ने के बीच इस तरह भीड़ का इकठ्ठा होने का व‍ीडि‍यो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Laddu Holi 2021: Barsana में धूमधाम से खेली गई Laddu Holi, देखें Video । वनइंडिया हिंदी
    barsana Laddu Mar Holi celebration at Shri Radha Rani Temple

    बरसाना में खेली गई लड्डू मार होली

    22 मार्च से ब्रज की पहली होली की शुरुआत हो गई है। सोमवार को राधा रानी के गांव बरसाना में लड्डू से होली खेली गई। लड्डू होली के बाद 23 मार्च यानि आज बरसाना गांव में नंदगांव के हुरयारों संग बरसाना की हुरयारिन लठमार होली खेल रही है। 24 मार्च को नंदगांव में लठमार होली का आयोजन किया जाएगा। 25 मार्च को बांके बिहारी मंदिर में फूलों वाली होली और रंगभरनी होली मनाई जाएगी।

    barsana Laddu Mar Holi celebration at Shri Radha Rani Temple

    चुनावी जनसभाओं, नेताओं की रैल‍ियों में भी उड़ रही न‍ियमों की धज्‍जियां

    लड्डू मार होली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यहां न तो सोशल डि‍स्‍टेंसिंग का पालन हो रहा है और न ही कोई फेस मास्‍क लगाए है। लोग मीम्स बनाकर इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। हालांकि, कोरोना काल में ही इससे पहले भी न‍ियमों के उल्‍लंधन की कई तस्‍वीरें सामने आ चुकेी हैं। चुनावी जनसभाओं, नेताओं की रैल‍ियों में भी जमकर कोरोना गाइडलाइंस की धज्‍जियां उड़ाई जा चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+