मथुरा: लॉकडाउन के दौरान बैंक में दिनदहाड़े 21 लाख से ज्यादा की डकैती

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को दिनदहाड़े एक बैंक में 21 लाख से ज्यादा की डकैती हुई। बदमाश बैंक लूटने के बाद वहां से लाखों रुपए लेकर आसानी से फरार हो गए। इस घटना ने शहर में लॉकडाउन के बीच सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी पहुंचे। मामले की जांच चल रही है।

Bank looted in daylight during lockdown

घटना मथुरा के थाना सदर बाजार इलाके के दामोदरपुरा की है जहां दिनदहाड़े आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में घुसकर बदमाशों ने 21 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस सीसीटीवी खंगालकर बदमाशों का पता करने में जुट गई है।

घटना के बारे एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि फर्स्ट फ्लोर पर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में दिन में करीब 2.35 बजे यह घटना हुई है। बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला है कि उस समय यहां तीन कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि लंचटाइम के बाद चार युवक अंदर घुसे और उन सबके हाथ में अवैध हथियार थे। बदमाशों ने असलहा दिखाकर उनसे कैश मांगा।

कर्मचारियों ने बताया है कि बदमाश 21 लाख से ज्यादा की कैश लूट ले गए। एसएसपी ने कहा कि सभी बदमाश बाइक से आए थे और गमछे से चेहरा छुपाए हुए थे। मौके का मुआयना किया गया है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम बना दी गई है। घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं इस घटना से शहर में हड़कंप मचा है और लोग दहशत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+