UP: स्कूल से घर लौट रही 8वीं की छात्रा के साथ गली में युवक ने कर दिया काम, तलाश में जुटी पुलिस
मथुरा में एक युवक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ जबरन छेड़छाड़ की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

Mathura News: मथुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जो बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है।सोहदे इस कदर मनबढ़ हो गये हैं कि उन्हें कानून का भी डर नहीं। आज सुबह स्कूल से अपने घर लौटते समय छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, राया थाना क्षेत्र की यह घटना हैं। जिसमें इगलास थानाक्षेत्र के माकलोर निवासी विष्णु ने शनिवार को स्कूल से अपने घर लौट रही आठवीं की छात्रा को गली में पकड़ लिया और होटल ले जाने का दबाव बनाने लगा। उसने उसके साथ छेड़खानी भी शुरु कर दी। छात्रा के विरोध करने पर उसे मारा पीटा भी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस शुरुआत में शिकायत पत्र के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक के परिजन छात्रा के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है।












Click it and Unblock the Notifications