जावेद हबीब समेत तीन सैलूनों में प्रशासन का छापा, 9 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

मथुरा। कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में बहुत तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में कोरोना के 4658 नए केस सामने आए है। तो 63 लोगों की कोरोना के संक्रमण से अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, मथुरा जिला में तीन सैलूनों में छापेमारी के दौरान नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि पर लगाम लाने के लिए सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी करने का फैसला किया गया है।

9 people found coronavirus positive in mathura in three salon including Jawed Habib

उन्होंने बताया कि पहले ही दिन हेयर कटिंग सैलूनों व ब्यूटी पॉर्लरों पर ध्यान केंद्रित किया गया और जावेद हबीब हेयर कटिंग सैलून श्रृंखला की स्थानीय फ्रेंचाइजी सहित तीन सैलूनों में रैपिड एंटीजन जांच में नौ व्यक्ति संक्रमित पाए गए। ऐसा माना जा रहा है कि 'अनलॉक-तीन' लागू होने के बाद सैलूनों के खुलने से संक्रमण में तेजी आई है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया, 'पिछले 24 घंटे में मथुरा में सर्वाधिक 72 संक्रमित मिले हैं। जिन क्षेत्रों में ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं और जहां सामाजिक दूरी व अन्य नियमों के अनुपालन में असावधानी बरती जा रही है, वहां विशेष अभियान चलाने का फैसला किया गया है।'

उन्होंने बताया कि इस क्रम में बुधवार को सबसे पहला छापा गोवर्धन रोड पर कृष्णानगर क्षेत्र में स्थित जावेद हबीब हेयर कटिंग सैलून पर मारा गया जहां मौजूद लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई तो तीन लोग संक्रमित मिले। अधिकारियों के मुताबिक, यही स्थिति छाया ब्यूटी पॉर्लर व मोती मंजिल मल्टीप्लेक्स में स्थित 'लुक्स कटिंग सैलून' में भी मिली। दोनों जगह तीन-तीन संक्रमित मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+