Mathura पुलिस का एक और एनकाउंटर; पारदी गैंग के 7 बदमाशों के साथ मुठभेड़, 4 को लगी गोली
मथुरा में गुरुवार सुबह पुलिस और अन्तर्राज्यीय पारदी गैंग के 7 बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में चार बदमाश घायल हो गए, तो वहीं तीन बदमाशो ने अपने आप को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया । पुलिस ने इनके पास से तमंचा, कारतूस व चोरी करने में प्रयोग होने वाले उपकरण, चोरी किये गए सोने-चांदी के जेवरात व रूपये बरामद किए हे।
पारदी गैंग और पुलिस की मुठभेड़
इस संबंध में एसपी ग्रामीण त्रिगुण विषेन ने बताया कि पारदी गैंग के बदमाशों की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। वहीं बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि ओल रोड पर बदमाश आ रहे हैं। जिसके बाद थाना मगोर्रा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने तत्काल नाकेबंदी कर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। सुबह तड़के जब बदमाश पुलिस के जाल में फंसे तो उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

4 बदमाशों के लगी गोली, 3 ने किया सरेंडर
पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई में बदमाशों के ऊपर फायरिंग की, जिसमे आकाश, शरद, धर्मपाल व मोरध्वज पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि अपने साथियों की हालत देख घबराए तीन अन्य बदमाश अजीत, धर्मवीर और सचिन ने पुलिस के सामने हथियार दाल दिए। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

अलग-अलग थानों में हैं कई मुक़दमे दर्ज
बता दें कि सभी बदमाश मध्यप्रदेश के विदिशा के रहने वाले हैं। ये सभी बदमाश मथुरा के थाना नौहझील, हाईवे, मांट व मगोर्रा थानों में दर्ज चोरी के कई मुकदमों में वांछित चल रहे थे। इन्होने जनपद के अलग-अलग इलाकों में कई चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था, जिसके चलते पुलिस को इनकी काफी समय से तलश थी।












Click it and Unblock the Notifications