मंडीः दो सौ फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, तीन युवकों की मौत

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के कमांद के पास करहा गांव में बीती शुक्रवार की रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। कमांद के पास पिकअप जीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप सवार तीन युवाओं की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पुलिस पता लगाने में जुट गई है।

mandi road accident three people died

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत नवाय में कमांद के पास करहा गांव में करीब दो सौ फीट गहरी खाई में पिकअप जीप बीती रात को खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकाला। इस दौरान हादसे में एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल युवक को जोनल अस्पताल मंडी में मृत घोषित किया गया। इसके बाद तीसरे घायल युवक को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, लेकिन उसने भी बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की शिनाख्त भूपिंद्र शर्मा 24 पुत्र कांशी राम निवासी बाल्ट बल्ह जिला मंडी, लवदीप 18 पुत्र नंद लाल निवासील समलोण बल्ह जिला मंडी व निधि सिंह 32 पुत्र कर्म सिंह निवासी मेहवा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मृतक निधि कमांद स्थित पेट्रोल पंप में बतौर सेल्समैन काम करता था। डीएसपी पधर मदनकांत ने मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पधर पुलिस थाना में इस हादसे को लेकर आईपीसी की धारा 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+